तेज रफ्तार कार की टक्कर से किशोर गंभीर घायल

नगराम मोड़ के पास हादसा, राहगीरों ने निजी अस्पताल पहुंचाया; टक्कर मारकर फरार हुआ चालक ।

Abhinav Shukla Picture
Published On

निगोहां, लखनऊ। 
 
 
निगोहां थाना क्षेत्र में नगराम मोड़ के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से पैदल जा रहा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर जुटे राहगीरों ने घायल किशोर को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया।
 
जानकारी के मुताबिक, उदयपुर निवासी अजय कुमार का पुत्र अंश किसी काम से पैदल जा रहा था। इसी दौरान नगराम मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किशोर उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
 
उधर, हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इसके चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी। घटना के बाद क्षेत्र में हादसे को लेकर चर्चा रही।
 
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें