नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
अपर पुलिस अधीक्षक ने ओबरा और चोपन थाने का किया औचक निरीक्षण, मिशन शक्ति केंद्र की व्यवस्थाएं परखीं
दिये महिलाओं के शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र/उत्तर प्रदेश-
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक ने थाना ओबरा एवं थाना चोपन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों के रखरखाव और मिशन शक्ति केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से सुनने, पीड़िताओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने तथा शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने, पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने पर विशेष जोर दिया गया।


Comments