नवीनतम
राजनीति
वाराणसी खंड स्नातक चुनाव में 33.80%, शिक्षक चुनाव में 68% मतदान
दोपहर दो बजे तक स्नातक के 5,683 और शिक्षक के 1,182 मतदाताओं ने डाले वोट
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश
वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 में शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक स्नातक निर्वाचन में 33.80 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन में 68 प्रतिशत मतदान हुआ।

स्नातक निर्वाचन में कुल 16,812 मतदाताओं में से 5,683 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, शिक्षक निर्वाचन में कुल 1,738 मतदाताओं में से 1,182 मतदाताओं ने मतदान किया।


Comments