जीआरपी ने कोडिन कफ सिरप के साथ तस्कर को दबोचा,64 शीशियां बरामद
रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी प्रयागराज ने रविवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से कोडिन युक्त कफ सिरप की 64 शीशियां बरामद की हैं।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज
रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी प्रयागराज ने रविवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से कोडिन युक्त कफ सिरप की 64 शीशियां बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में चोरी-छिनैती की घटनाओं पर रोक लगाने के साथ ही अवैध तस्करी में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर एक के हावड़ा छोर पर सैलून यार्ड के सामने स्थित मंदिर के पास, वरिष्ठ खंड विद्युत अभियंता कार्यालय के बगल से रेलवे कॉलोनी जाने वाली गली में कार्रवाई की।
दोपहर करीब 12:05 बजे पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से 100-100 मिलीलीटर की 64 शीशियां कोडिन फॉस्फेट एवं ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त कफ सिरप बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सद्दाम (32) पुत्र मुस्तफा सिद्दीकी, निवासी मोहल्ला इमामगंज, लालगोपालगंज, थाना नवाबगंज, प्रयागराज के रूप में हुई।
इस मामले में जीआरपी प्रयागराज थाने में मुकदमा संख्या 511/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21 और 22 तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज और पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी रेलवे अरुण कुमार पाठक के पर्यवेक्षण तथा जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार समेत जीआरपी और आरपीएफ के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
#SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #प्रयागराजसमाचार #पुलिसकार्रवाई #NDPSAct #DrugSmuggling #नशातस्करी #PrayagrajCrimeNews #प्रयागराजक्राइम #RailwaySecurity #IllegalDrugTrade \#PrayagrajNews #आरोपीगिरफ्तार #रेलवेपुलिस #RPF #GRPPrayagraj #जीआरपीप्रयागराज #CodeineCoughSyrup #कोडिनकफसिरप #CoughSyrupSmuggling #कफसिरपतस्करी #SaddamArrested #एनडीपीएसएक्ट #RailwayStationCrime #रेलवेस्टेशन


Comments