प्रयागराज में ARTO आनंद प्रताप राव को घेरकर धमकाने का आरोप, चार निलंबित कर्मियों पर FIR
प्परिवहन विभाग के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल प्रयागराज आनंद प्रताप राव को रास्ते में घेरकर धमकाने और उनकी गाड़ी के शीशे पर लात मारने का मामला सामने आया है।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज
प्परिवहन विभाग के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल प्रयागराज आनंद प्रताप राव को रास्ते में घेरकर धमकाने और उनकी गाड़ी के शीशे पर लात मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार निलंबित कर्मचारियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और परिवार को भी धमकी दी। कर्नलगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरकारी काम से लौटते समय घेरने का आरोप
आनंद प्रताप राव के मुताबिक, 16 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे वह एलनगंज स्थित अपने सहकर्मी प्रवर्तन अधिकारी राजीव कुमार के आवास से सरकारी कार्य के सिलसिले में फील्ड पर जा रहे थे। इसी दौरान चार निलंबित कर्मचारियों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उनकी गाड़ी के शीशे पर लात मारी गई।
पत्नी-बच्चों को भी धमकी देने का आरोप
ARTO ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान आरोपियों ने उनकी पत्नी और बच्चों को उठवा लेने, नौकरी नहीं करने देने और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही मुकदमे की पैरवी बंद करने और छुट्टी लेकर घर बैठ जाने की बात भी कही गई।
निलंबन की कार्रवाई से नाराजगी का दावा
शिकायत के अनुसार, आरोपी कर्मचारियों में निलंबित प्रवर्तन सिपाही पंकज सिंह, अनिल प्रताप सिंह, प्रवर्तन पर्यवेक्षक शीतला प्रसाद यादव और प्रवर्तन चालक जनार्दन शर्मा शामिल हैं। बताया गया है कि संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनहीनता, अवैध वसूली और भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों के बाद परिवहन विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की थी।
ARTO का आरोप है कि इसी कार्रवाई से नाराज होकर कर्मचारी उन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। मामले में मुकदमे की पैरवी और अपर महाधिवक्ता (AAG) को पैरवी से जोड़ने के मुद्दे को लेकर भी विवाद होने की बात सामने आई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
कर्नलगंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा के अनुसार, तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
#PoliceInvestigation #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #CorruptionAllegations #PrayagrajNews #प्रयागराजसमाचार #PrayagrajPolice #गालीगलौज #FIRRegistered #CriminalCase #TransportDepartment #परिवहनविभाग #एफआईआरदर्ज #प्रयागराजक्राइम #BreakingNewsHindi #ARTOPrayagraj #सरकारीअधिकारी #अधिकारीकोधमकी #ThreatToOfficer #कर्नलगंजपुलिस #निलंबितकर्मचारी #SuspendedEmployees #सरकारीकाममेंबाधा #जानसेमारनेकीधमकी #UPTransportDepartment


Comments