सदाशिव मंदिर में साक्षात देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन

कन्या पूजन करने से घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास और समाज में बालिकाओं के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प ही वास्तविक अर्थों में देवी उपासना है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

ओबरा /सोनभद्र-

शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर ॐ श्री सदाशिव मंदिर परिसर में 21 कन्याओं का आचार्य प्रमोद चौबे द्वारा विधि-विधान से पूजन- अर्चन किया। मंत्रोच्चार के बीच विजय श्रीवास्तव, विद्या मालवीय, अंजनी पाठक, मीना सिंह, चंद्रवती सिंह, अर्चना सिंह, संगीता श्रीवास्तव, नीता यादव, भैरवी सिंह, रीता चतुर्वेदी ने

कन्याओं के चरण पखारकर उनका तिलक किया गया और आरती उतारी गई। पूजन के उपरांत सभी कन्याओं को भोजन कराकर उपहार स्वरूप दैनिक व शैक्षणिक उपयोग की वस्तुएं तथा द्रव्य (दक्षिणा) भेंट की गईं।

प्रयागराज में वांछित हिस्ट्रीशीटर अशरफ हरवारा गिरफ्तार, SIT ने भेजा जेल Read More प्रयागराज में वांछित हिस्ट्रीशीटर अशरफ हरवारा गिरफ्तार, SIT ने भेजा जेल

 इस अवसर पर कन्या पूजन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए आचार्य प्रमोद चौबे ने कहा कि सनातन संस्कृति ने नारी शक्ति को साक्षात मां जगदंबा का स्वरूप स्वीकार किया है। कन्याएं मां दुर्गा के नौ रूपों का साक्षात प्रतीक हैं। उनका पूजन करने से घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। समाज में बालिकाओं के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प ही वास्तविक अर्थों में देवी उपासना है।अनुष्ठान के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति और उल्लास के साथ मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव Read More रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति और उल्लास के साथ मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें