पुलिस का विशेष अभियान, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 51 लोग हिरासत में
शहर के सिविल लाइंस इलाके में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो
प्रयागराज।
शहर के सिविल लाइंस इलाके में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। DCP CITY सागर जैन के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने थार्नहिल रोड, बार के आसपास और अन्य प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई की।
अभियान के दौरान शराब की दुकानों के बाहर खुले में शराब का सेवन करते पाए गए कुल 51 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई में ऐसे लोग भी पकड़े गए, जो अपनी कारों को ही बार बनाकर जाम छलका रहे थे।
पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखना और आम नागरिकों को होने वाली परेशानियों पर अंकुश लगाना है।
सिविल लाइंस जैसे प्रमुख इलाके में पुलिस की इस कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस का यह अभियान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
#UPPolice #HindiNews #LawAndOrder #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #प्रयागराजसमाचार #PoliceAction #PrayagrajPolice #कानूनव्यवस्था #पुलिसअभियान \#PrayagrajNews #प्रयागराजपुलिस #CivilLinesPrayagraj #CrimeNewsHindi #सिविललाइंस #PublicDrinking #सार्वजनिकस्थानपरशराब #DrunkPeople #शराबपीनेवालोंपरकार्रवाई #DPCSagarJain #थार्नहिलरोड #51PeopleDetained #शराबियोंपरशिकंजा #कार्रवाईकीखबर #TrafficAndPublicSafety


Comments