किसान के बेटे महेश कुमार का एल टी ग्रेड शिक्षक के पद पर हुआ चयन

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
बिस्कोहर ( सिद्धार्थनगर) ।
 
विकास खण्ड भनवापुर के गड़ावर के  किसान के बेटे का एल टी ग्रेड शिक्षक में गृह विज्ञान पुरुष वर्ग में चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।महेश कुमार अपने चार बच्चों पत्नी सहित आठ परिवारों के भरण पोषण के लिए सर्वोदय इंटर कॉलेज डोकम अमया में शिक्षण कार्य करते हुए तैयारी में लगे रहे।गरीबी का आलम रहा कि प्रयागराज में स्थिति होम साइंस अभ्यास कोचिंग के संचालक ने इन्हें निःशुल्क तैयारी कराई।गरीबी को मात देकर अपने मुकाम तक पहुंचने में महेश कुमार के हिम्मत की चर्चा पूरे क्षेत्र में एक नजीर बन गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें