सिद्धार्थनगर : सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 412 जोड़े
मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत बीएसए ग्राउंड में बुधवार को मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह, विधायक श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, पूर्व विधायक डा0 सतीश द्विवेदी, एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल खाली प्रागंण मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत कुल 412 जोड़ो का सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित हुए। हिन्दू समुदाय के 303 जोड़ों, बौद्ध धर्म के 64 तथा मुस्लिम समुदाय के 45 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ। जिसमें हिन्दू, बौद्ध एवं मुस्लिम समुदाय के लोग सम्मिलित हुए। इस विवाह कार्यक्रम में हिन्दू परिवार के लोगों को पंडित द्वारा विवाह सम्पन्न कराया गया तथा मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का निकाह मौलाना द्वारा निकाह पढ़कर शादी/विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया तथा बौद्ध धर्म का उनके धर्मानुसार विवाह कराया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम हेतु सभी पंक्तियों के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्ति किये गये थे। मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देशन में एवं जिला प्रशासन के कुशल नेतृत्व में भव्य रूप से सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है। गरीब परिवारों के बेटियों को अपनी शादी धूमधान से होने की चिन्ता रहती है ।आज मुख्यमंत्री द्वारा उनकी चिन्ता को दूर करते हुये समान रूप से सामूहिक विवाह के माध्यम से भव्य रूप से करने का कार्य किया है। आज यह ऐतिहासिक दिन है। हम सबको इसका साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हुआ है।
विधायक जय प्रताप सिंह ने उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा वर-वधू को गुणवत्तापूर्ण सामान दिया जाता है। वधू के बैंक खाते में नगद धनराशि प्रेषित की जाती है।
विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सदैव गरीबों के लिए चिन्ता रहती है। गरीब परिवारों के लोगों को बेटियों की शादी की चिन्ता रहती है इसलिए मुख्यमंत्री द्वारा गरीब परिवारों के बेटियों की शादी के लिए सभी जिलों में सामूहिक विवाह के माध्यम से शादी कराया जा रहा है।
पूर्व विधायक डा0 सतीश द्विवेदी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि गरीब बेटियो के शादी की चिन्ता मुख्यमंत्री को थी। इसलिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह शुरू किया। बिना किसी भेदभाव के सबको योजनाओ का लाभ मिल रहा है। जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सामूहिक विवाह के माध्यम से गरीब परिवार के बेटियों की शादी कराना सराहनीय कार्य है।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने जनप्रतिनिधियां एवं अन्य सभी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्येक जोड़े के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 64000 दिया जा रहा है तथा 21000 का सामान भी दिया गया है तथा 15000 बारात के स्वागत पर व्यय किया गया है। पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा वरवधू को आर्शीवाद दिया गया।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार, डीसी वीबी - जी राम जी सन्दीप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
#UPGovernment #सिद्धार्थनगर #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #उत्तरप्रदेशसरकार #SiddharthnagarNews #SocialWelfare #GovernmentSchemes #गरीबपरिवार #श्यामधनीराही #सरकारीयोजना #सामाजिककल्याण #मुख्यमंत्रीसामूहिकविवाह #सामूहिकविवाहयोजना #412जोड़े #जगदम्बिकापाल #जयप्रतापसिंह #शिवशरणप्पाजीएन #बेटियोंकीशादी #हिंदूबौद्धमुस्लिम #डीबीटीयोजना #MassMarriageScheme #MukhyamantriSamuhikVivah #JagdambikaPal #MarriageCeremony


Comments