सिद्धार्थनगर में दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे 3 युवकों की अज्ञात वाहन की ठोकर से दर्दनाक मौत
क साथ तीन युवकों की मौत से पूरे चौरा बनगवा गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सिद्धार्थनगर। जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों दुर्गा पूजा देखकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बयारा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चौरा बनगवा गांव निवासी इंद्रजीत गौतम (20) पुत्र बसंत गौतम, विशाल (17) पुत्र रामचंद्र और मुकेश अग्रहरि (17) पुत्र तीरथ अग्रहरी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, तीनों मंगलवार देर रात बाइक से दुर्गा पूजा देखने निकले थे। रात करीब 12 बजे दुर्गा पूजा देखकर घर लौटते समय बयारा चौराहे के पास हादसा हो गया। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही तीनों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। एक साथ तीन युवकों की मौत से पूरे चौरा बनगवा गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर भवानीगंज थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह का कहना है कि हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है और पुलिस हर पहलुओं में मामले की जांच कर रही है।
#UPNews #BreakingNews #HindiNews #सिद्धार्थनगर #PoliceInvestigation #पोस्टमार्टम #SwatantraPrabhat #दुर्घटना #पुलिसजांच #SiddharthnagarNews #RoadSafety #RoadAccident #HitAndRun #सड़कहादसा #FatalAccident #दुर्गापूजा #अज्ञातवाहन #तीनयुवकोंकीमौत #भवानीगंज #बयाराचौराहा #चौराबनगवा #हिटएंडरन #बाइकदुर्घटना #यूपीक्राइमन्यूज #सिद्धार्थनगरन्यूज


Comments