इटवा में आयोजित हुआ फलाहार कार्यक्रम
नगर पंचायत इटवा के रामलीला मैदान में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी द्वारा फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
इटवा (सिद्धार्थनगर)।
नगर पंचायत इटवा के रामलीला मैदान में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी द्वारा फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
फलाहार कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि में ऐसे आयोजन का बहुत महत्व है। जो फलाहार जैसा कार्यक्रम हम सभी को एकता के सूत्र में बांधने का काम करता है। सभी को जाति-पाति, ऊंच-नीच की भावना को त्याग कर ऊपर उठने का अवसर प्रदान करता है। इस प्रकार के पर्व पर भारतवासियों को एकजुट रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में दृढ़ संकल्प करने वाली सरकार है। विकास के साथ धार्मिक कार्यक्रमों को मजबूती प्रदान करती है। नवरात्र के पवित्र पर्व पर हम कामना करते हैं कि माता रानी समस्त मानव समाज का कल्याण करें।
क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान ने कहा कि भारत की संस्कृति ने हमेशा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश दिया है। हमारी पूजा और उपवास का महत्व तभी बढ़ता है, जब उसमें समाज के अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति की भागीदारी हो। इसी भावना से हम सबको प्रेरणा लेकर अपने गांव, क्षेत्र और अपने देश के विकास में योगदान देना है।
जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व शक्ति उपासना का पर्व है। माँ दुर्गा की साधना केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारे अंदर साहस, सद्भाव और आत्मबल जगाने का साधन है। जब हम सामूहिक रूप से फलाहार करते हैं तो यह केवल उपवास तोड़ने का अवसर नहीं होता, बल्कि सामाजिक समरसता और एकात्मता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है।
इस दौरान चेयरमैन इटवा विकास जायसवाल, बिस्कोहर अजय गुप्ता, निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसौधन, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिशंकर सिंह, कृष्णा मिश्रा, माया मिश्रा ,अमित दुबे , दीप नारायण त्रिपाठी , ओम छापड़िया शंभुनाथ सोनी , संजय मिश्र, राजेंद्र दुबे, भाजपा कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।
#सिद्धार्थनगर #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #SocialHarmony #SiddharthnagarNews #ItwaNews #धार्मिककार्यक्रम #भाजपानेता #DurgaPuja #सामाजिकसमरसता #Navratri2026 #DrSatishDwivedi #NavratriCelebration #शारदीयनवरात्रि \#इटवा #नवरात्रिउत्सव #मातादुर्गा #फलाहारकार्यक्रम #डॉसतीशद्विवेदी #रामलीलामैदान #कन्हैयापासवान #दीपकमौर्य #विकासजायसवाल #सांस्कृतिकएकता #FalaharProgram


Comments