उसका बाजार के रामलीला में  बाली वध एवं सुग्रीव मित्रता का हुआ सजीव मंचन

जिले के उसका बाजार कस्बा में स्थित श्री पयोहरी आश्रम उसका राजा  के तत्वावधान में चल रही रामलीला में रविवार को  पुलिस सहायता केंद्र के सामने राम जानकी मार्केट में बानर राज बाली वध एवं सुग्रीव मित्रता का  सजीव मंचन हुआ।  

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
सिद्धार्थनगर।
 
जिले के उसका बाजार कस्बा में स्थित श्री पयोहरी आश्रम उसका राजा  के तत्वावधान में चल रही रामलीला में रविवार को  पुलिस सहायता केंद्र के सामने राम जानकी मार्केट में बानर राज बाली वध एवं सुग्रीव मित्रता का  सजीव मंचन हुआ।  
 
रामलीला मंचन में श्रीराम की भूमिका में अभिषेक,सीता जी की भूमिका में वीर, लक्ष्मण की भूमिका में सुंदर  रहे। रामलीला की शुरुआत निषादराज की श्रीराम से मिलन लीला से हुई। इसके बाद जानकी हरण का भी मंचन हुआ।
 
कार्यक्रम के आयोजक और मंदिर के महंथ लाल बहादुर दास, पुजारी  रमाकांत, दामोदर सिंह, सिद्धार्थ सिंह आदि उपस्थित रहे।
 
About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें