सिद्धार्थनगर : राप्ती नदी में दो युवक कूदे, एक बाहर निकला, दूसरा लापता
जिले के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तिघरा घाट स्थित राप्ती नदी में मंगलवार की सुबह दो युवकों के कूदने से इलाके में सनसनी फैल गई। किसी तरह से तैर कर एक युवक सुरक्षित बाहर निकाल गया, जबकि दूसरा युवक नदी के तेज बहाव में लापता हो गया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जिले के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तिघरा घाट स्थित राप्ती नदी में मंगलवार की सुबह दो युवकों के कूदने से इलाके में सनसनी फैल गई। किसी तरह से तैर कर एक युवक सुरक्षित बाहर निकाल गया, जबकि दूसरा युवक नदी के तेज बहाव में लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोर लापता युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।
गोल्हौरा गांव निवासी शक्ति प्रसाद( 26) पुत्र साहबदीन और राहुल पुत्र लाले सुबह घर से यह कहकर निकले थे कि वे खाद उतारने जा रहे हैं। लेकिन सुबह करीब 8 बजे दोनों तिघरा घाट के समीप पहुंचकर वहां दोनों शराब की दुकान से शराब लिया और फिर राप्ती नदी के पुल पर पहुंच गए , उसके बाद शक्ति ने नदी में छलांग लगा दी, उसे डूबता देख साथ गए राहुल ने भी उसे बचाने के चक्कर में नदी में छलांग लगा दी। लेकिन जब उसे लगा कि वह उसे अब बचा नहीं पाएगा तो तैर कर किनारे आ गया और नदी के किनारे लगे पेड़ का सहारा लेकर बाहर निकल आया परंतु शक्ति प्रसाद का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है, जिसकी तलाश जारी है।
बाहर निकले युवक राहुल ने जो खुलासा किया, उसने आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहुल के मुताबिक, सुबह करीब आठ बजे ही तिघरा घाट स्थित सरकारी ठेके से उन्हें अवैध रूप से देशी शराब बेची गई थी, जिसे दोनों ने पुल पर बैठकर पिया और इसके बाद यह हादसा हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही लापता युवक शक्ति प्रसाद के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय गोताखोरों व जाल की मदद से लापता शक्ति प्रसाद की तलाश की जा रही है।
इस मामले में गोल्हौरा थाना के उपनिरिक्षक नंदलाल ने बताया कि सुबह घटना स्थल पर गए थे अभी भी हमारी टीम मौके मौजूद है। एसडीआरएफ की टीम को सूचना दिया गया है । अभी परिजनों के द्वारा कोई तहरीर नहीं मिली है ।
#BreakingNews #सिद्धार्थनगर #PoliceInvestigation #LocalNews #SwatantraPrabhat #RiverAccident #रेस्क्यूऑपरेशन #UttarPradeshNews #MissingYouth #RaptiRiver #GolhauraPolice #ExciseDepartment \#SiddharthnagarNews #लापतायुवक #TighraGhat #ShaktiPrasad #RiverRescueOperation #SDRFTeam #IllegalLiquorSale #राप्तीनदी #गोल्हौराथाना #तिघराघाट #शक्तिप्रसाद #नदीमेंडूबा #अवैधशराबबिक्री


Comments