बसरिया में कल से शुरू होगा डांडिया नृत्य कार्यक्रम
चौपारण प्रखंड के बसरिया में दुर्गा पूजा के अवसर पर 15 से 19 अक्टूबर तक भव्य डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
चौपारण, हजारीबाग, झारखंड:- चौपारण प्रखंड के बसरिया में दुर्गा पूजा के अवसर पर 15 से 19 अक्टूबर तक भव्य डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पिछले चार वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।
मनोरंजन समिति के अध्यक्ष आकाश सोनी ने बताया कि दुर्गा पूजा की पंचमी से डांडिया कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसमें क्षेत्र की महिलाएं और युवतियां भाग लेंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
वहीं, मंच संचालक प्रेम प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य लोगों और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य दुर्गा पूजा के उत्साह को बढ़ाने के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मनोरंजन समिति की ओर से अध्यक्ष आकाश सोनी, सचिव विकास दांगी और कोषाध्यक्ष राजेश दांगी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वहीं, मंच संचालन प्रेम प्रजापति करेंगे।
#LocalNews #SwatantraPrabhat #JharkhandNews #FestivalCelebration #CulturalProgram #दुर्गापूजा #DurgaPuja2026 #NavratriCelebration #DandiyaNight #TraditionalDance #HazaribaghNews \#ChouparanNews #Bashariya #DandiyaDance #JharkhandEvents #AkashSoni #PremPrajapati #VikasDangi #RajeshDangi #EntertainmentCommittee #WomenParticipation #DurgaPujaFestival #चौपारण #हजारीबाग #डांडियानृत्य


Comments