मिशन शक्ति फेज 6 के अंतर्गत  मिशन शक्ति कर्मियों द्वारा  प्रमुख बाजारों, कस्बों और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जागरुकता मार्च निकाला गया

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
 ब्यूरो प्रयागराज 
 
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-6.0” के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 12.10.2026 को निर्धारित कार्यक्रम के तहत  पुलिस आयुक्त  एवं अपर पुलिस आयुक्त  के निर्देशन मे 
 
 गंगानगर जोन के समस्त थानों की पुलिस टीमों एवं मिशन शक्ति कर्मियों द्वारा जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रमुख बाजारों, कस्बों और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जागरुकता मार्च निकाला गया।
 
अभियान के दौरान गंगानगर जोन के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों/मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, दुर्गा पंडालों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताकर जागरूक किया। टीम द्वारा बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक प्रयोग करने के लिए भी सुझाव दिया गया। किसी भी शोहदों द्वारा परेशान करने पर तत्काल डायल-112 अथवा मिशन शक्ति टीम से शिकायत करने को बताया गया।
 
मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के संबंध में बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे पुलिस आपात सेवा-112, वूमेन पावरलाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, सीएम हेल्पलाइन-1076, साइबर हेल्पलाइन-1930 व मिशन शक्ति केंद्र आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा पम्पलेट वितरित किए गए।
 अभियान निरंतर जारी रहेगा।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार