मिशन शक्ति के तहत नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता
कानपुर ग्रामीण।
मिशन शक्ति फेज 6 के प्रथम चरण के तहत् शनिवार रात सजेती थाना क्षेत्र स्थित निवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ,, इसमें कानपुर नगर से आई पुलिस टीम और थाना सजेती की महिला हेल्प डेस्क व एंटी रोमियो टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं बालिकाओं,और छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान, और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया,,, कार्यक्रम में सजेती थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार भी मौजूद रहे,, कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, और साइबर अपराधों के बचाव के उपाए बताए,, गए, पुलिस टीम ने शासन की ओर से सचालित हेल्पलाइन नंबरों 1090,,1076,,1098,,,112,,181,,,101,,108,,102,,1930 ,,की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने की अपील की,,, इसके साथ ही यूपी काप ऐप से मिलने वाली सुविधाओं और व्हाट्सएप, ट्विटर फेसबुक इंस्टाग्राम,, जैसे सोशल मीडिया मंचों के सुरक्षित उपयोग के बारे में बताया गया,, लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की गई,, पुलिस टीम ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, और निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी इसके अलावा कार्यस्थल पर महिलाओं से लैंगिक उत्पीडन,की रोकथाम और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण संबंधी कानूनों के बारे में जागरूक किया गया,, कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करतें हुए समस्याओं के त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया गया,,इस दौरान निवेली पावर प्लांट के अधिकारी एवं कर्मचारी और सजेती थाना प्रभारी के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।
#UPPolice #SwatantraPrabhat #KanpurNews #WomenEmpowerment #UttarPradeshNews #महिलासशक्तिकरण #महिलासम्मान #WomenSafety #उत्तरप्रदेशपुलिस #मिशनशक्ति #महिलासुरक्षा #CyberCrimeAwareness #DomesticViolenceAwareness #महिलाअधिकार #साइबरअपराध #महिलाहेल्पलाइन #AntiRomeoSquad #UPCOPApp \#MissionShakti #MissionShaktiPhase6 #कानपुरन्यूज #KanpurDehatNews #सजेतिथाना #NiweliPowerPlant #महिलाहेल्पडेस्क


Comments