उसका बाजार का ऐतिहासिक रामलीला आज से
सिद्धार्थनगर। श्री पयोहारी आश्रम उसका राजा उसका बाजार द्वारा प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्र में होने वाला रामलीला एवं दशहरा मेला 15 अक्टूबर से परम्परागत तरीके से शुरू होगा। इस संबंध में श्री पयोहारी आश्रम के महंत रामलीला आयोजन महंत लाल बहादुर दास ने बताया कि पिछले 200 वर्ष से अधिक समय से आश्रम द्वारा शारदीय नवरात्र में रामलीला आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष 15 अक्टूबर दिन गुरुवार को शाम 4 बजे से आश्रम में मंगलाचरण एवं राम वनगमन के मंचन से रामलीला का शुभारंभ होगा।
आश्रम से सटे कूड़ा नदी के तट पर 16 अक्टूबर दिन शुक्रवार को शाम 4 बजे से केवट संवाद कार्यक्रम दुःखी माझी घाट पर होगा। 17 अक्टूबर दिन शनिवार को पुलिस चौकी के सामने राम जानकी मार्केट में शाम 4 बजे से जानकी हरण का सजीव मंचन तथा इसी जगह 18 अक्टूबर दिन रविवार को बालि बध एवं सुग्रीव मित्रता का मंचन होगा। 19 अक्टूबर दिन सोमवार को शाम 4 बजे से रामलीला बाग उसका राजा में लंका दहन का कार्यक्रम होगा।
विजय दशमी के दिन 20 अक्टूबर दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रावण बध एवं भव्य दशहरा मेला का आयोजन होगा। 22 अक्टूबर दिन गुरुवार को कस्बा के स्टेशन रोड पर स्थित आर्य भवन पर भरत मिलाप एवं राम राज्याभिषेक का कार्यक्रम विधि विधान के अनुसार होगा।
#सिद्धार्थनगर #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #SiddharthnagarNews #उसकाबाजार #UskaBazarNews #DussehraMela #BharatMilap #RamleelaFestival #शारदीयनवरात्र #ऐतिहासिकरामलीला #पयोहारीआश्रम #रामलीला2026 #दशहरामेला #महंतलालबहादुरदास #रामवनगमन #केवटसंवाद #जानकीहरण #बालिवध #सुग्रीवमित्रता #लंकादहन #रावणवध #HistoricRamlila #PayohariAshram #RavanDahan


Comments