इटवा में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना जारी, मांगों को लेकर दो घंटे कार्य बहिष्कार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध /प्रदर्शन  कई दिनों से लगातार जारी है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
इटवा (सिद्धार्थनगर)।
 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध /प्रदर्शन  कई दिनों से लगातार जारी है। सोमवार को इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया और नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।
 
प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने बताया कि लंबे समय से उनकी विभिन्न मांगें लंबित हैं। इन मांगों के समाधान के लिए शासन स्तर पर मांग पत्र भी दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई है। विरोध के क्रम में कुछ कर्मचारी लखनऊ स्थित ईको गार्डन में चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए गए हुए हैं, जबकि अन्य कर्मचारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कार्य बहिष्कार करते हुए धरना दिया।
 
राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के कर्मचारी जितेंद्र त्रिपाठी और अमित मिश्रा ने बताया कि लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। इसके माध्यम से शासन का ध्यान कर्मचारियों की समस्याओं की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।
 
उन्होंने बताया कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने  पर आगामी 15 अक्टूबर को लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदेशभर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समाधान की अपेक्षा जताई है।
 
इस मौके पर डॉ. प्रिपका, डॉ. ज्योति, आभा पांडेय, विभा, नीरज मीणा, हिमांशु सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें