नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर के समर्थन मे
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के समर्थन में शनिवार, 10 अक्टूबर को दादूपुर स्थित समदरिया स्कूल में जमुनापार के बुद्धिजीवियों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों और प्राचार्यों की बैठक आयोजित की गई।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज।
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के समर्थन में शनिवार, 10 अक्टूबर को दादूपुर स्थित समदरिया स्कूल में जमुनापार के बुद्धिजीवियों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों और प्राचार्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के व्यक्तित्व एवं उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर ने नौजवानों, शिक्षकों और स्नातकों की समस्याओं को लेकर किए गए अपने संघर्षों का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी इन वर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रत्याशी एवं कई शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक राजेंद्र कुमार मिश्र 'बबुआन' ने जमुनापार क्षेत्र के सभी बूथों पर कड़ी निगरानी रखने तथा प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।बैठक के संयोजक डॉ. मणि शंकर द्विवेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंबिका पांडेय ने किया, जबकि डॉ. मधुकराचार्य त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पंडित विद्याधर द्विवेदी, डॉ. विंध्यवासिनी त्रिपाठी, विनय शुक्ल, नागेंद्र प्रसाद पांडेय, अभिषेक त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, रामानंद त्रिपाठी, रवि करन सिंह तोमर, कीर्ति प्रकाश द्विवेदी, दिनेश त्रिपाठी, प्रभात शुक्ल, डॉ. अखिलेश द्विवेदी, महेंद्र प्रताप सिंह, घनश्याम मौर्य, डॉ. अंगद सिंह पटेल, हरनाम सिंह, कमल कुमार, गिरीश राय, डॉ. प्रदीप शर्मा, दिलीप मालवीय, सिद्धार्थ अर्जुन, आवेश अहमद, सौरभ सोनकर, रवि निषाद, राकेश यादव, राजेश शर्मा और सत्यम पांडेय सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#SwatantraPrabhat #BJP #भाजपा #PrayagrajNews #NainiNews #PoliticalMeeting #प्रयागराज #UttarPradeshPolitics #Yamunapar #AdvocatesMeeting #EducationSector \#AllahabadJhansiGraduateElection #AshokKumarRathore #BJPPrayagraj #GraduateConstituency #GraduateElection2026 #TeachersIssues #GraduateVoters #BJPUpdates #RajendraKumarMishra #SamdariyaSchool #ElectionCampaign #GraduateConstituencyElection #स्नातकनिर्वाचन #अशोककुमारराठौर


Comments