कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर दो किन्नरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार और अवांछित गतिविधियां करने के आरोप में आरपीएफ ने दो किन्नरों को गिरफ्तार किया है

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता,

कानपुर ग्रामीण, कानपुर

सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार और अवांछित गतिविधियां करने के आरोप में आरपीएफ ने दो किन्नरों को गिरफ्तार किया है , प्लेटफार्म 6/7/ पर दिल्ली की ओर बने फुट ओवरब्रिज की सीढीयो के पास दोनों किन्नरों ने यात्रियों को परेशान किया, यात्रियों की शिकायत पर कार्रवाई की गई,, आरपीएफ ने रविवार सुबह 11 बजे रेलवे अधिनियम की धारा 145और 147 के तहत् दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं ,,, आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार के मुताबिक शनिवार देर रात आरपीएफ टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी,इसी दौरान फुट ओवरब्रिज की सीढीयो के पास तानिया और खुशहाल यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार और न्यूसेंस फैलाते मिले,, टीम ने दोनों को रोक कर हरकतें बंद करने की हिदायत दी,, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद उनकी गतिविधियां जारी रही,,, आरपीएफ टीम ने स्टेशन परिसर में प्रवेश और उपस्थित से संबंधित बैध प्राधिकार पत्र मांगा, लेकिन दोनों उसे प्रस्तुत नही कर सके, इसके बाद टीम दोनों को आरपीएफ थाने ले गई,, जहां पूछताछ के बाद उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई,, दोनों की पहचान तानिया और खुशहाल के रूप में हुई है,, आरपीएफ ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर रेलवे अधिनियम के तहत् गिरफ्तार किया,, रविवार सुबह करीब 11 बजें हुई इस कार्यवाही के जरिए आरपीएफ स्टेशन परिसर में यात्रियों को परेशान करने और व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त रूख का संकेत दिया,, आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार, ने स्पष्ट किया कि स्टेशन परिसर पर यात्रियों सुरक्षा और सुविधा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,,परिसर में गश्त और निगरानी जारी है यात्रियों से अभ्रदता करनें, शांति व्यवस्था बिगाड़ने य रेलवे नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएंगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें