कानपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव आज, दिए निर्देश

कल मंगलवार को यहां बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों की ओर सेआवश्यक आदेश निर्देश भी दिए गए हैं।

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर। कल मंगलवार को यहां बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों की ओर सेआवश्यक आदेश निर्देश भी दिए गए हैं।
 
आज मंगलवार को होने वाले मतदान के दौरान सभी मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी। पुलिस इस बात की भी कोशिश कर रही है कि कोई भी व्यक्ति मतदाताओं को डराने-धमकाने या उन पर किसी तरह का दबाव बनाने की कोशिश न कर सके और सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
 
इस बारे में आज सोमवार को पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने उपचुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताते हुए समय से निर्धारित ड्यूटी स्थल पर पहुंचने और पूरी मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिसकर्मी निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निष्पक्षता और अनुशासन के साथ ड्यूटी करें।
 
बिठूर नगर पंचायत की संदर्भ में इस प्रतिष्ठापूर्ण माने जाने वाले उपचुनाव के दौरान संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने और मतदान केंद्रों के आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या तनाव की स्थिति सामने आने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस इस चुनाव को निष्पक्ष और शांति तरीके से संपन्न करने के लिए हर संभव कटिबद्ध नजर आ रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार