नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी

कार्बाइड से फल पकाने की आशंका पर फल गोदामों का निरीक्षण, मिलावट की आशंका में सिंघाड़े के आटे का नमूना जांच के लिए भेजा गया

Abhinav Shukla Picture
Published On

अमेठी। आगामी नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
 
इसी क्रम में जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देशानुसार  सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सतीश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीकिशुन चौहान ने विभिन्न फल गोदामों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान फलों एवं केलों को कृत्रिम रूप से पकाने में कैल्शियम कार्बाइड के प्रयोग की आशंका के मद्देनजर गौरीगंज स्थित राजा फ्रूट कम्पनी, मुबारकपुर (जगदीशपुर) स्थित ताज फ्रूट कम्पनी तथा नवीन फल मंडी, जगदीशपुर का निरीक्षण किया गया।
 
निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के आधार पर दो प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना जारी की गई, ताकि संबंधित कमियों को दूर कराया जा सके। निरीक्षण अभियान के दौरान जगदीशपुर स्थित नीरज वैश्य के प्रतिष्ठान से मिलावट की आशंका के आधार पर सिंघाड़े के आटे का नमूना संग्रहित किया गया। नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त होने वाली जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि नवरात्रि सहित आगामी त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण और नमूना संग्रह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अभियान का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट और फलों को कृत्रिम रूप से पकाने की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें