महिला सुरक्षा को लेकर ग्राम सभा बभनकुइया में  जन जागरूकता अभियान

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
सहसों। प्रयागराज ।
 
 
मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम सभा बभन कुइया में महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता राकेश बहादुर सिंह, राजेश कुमार चौबे, शिवनारायण सिंह गप्पू सहित अन्य लोगों ने ग्रामीणों की महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
 
इस अवसर पर चौकी प्रभारी सहसों राजेश कुमार चौबे ने पुलिस से संबंधित विभिन्न सहायता एवं सहयोग की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 112, महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस की सहायता लेने की अपील की।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार