जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु फील्ड ट्रेनर्स को किया जा रहा प्रशिक्षित

त्रुटिरहित एवं सटीक जनगणना राष्ट्र के विकास का आधार- डीएम

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर प्रशिक्षणार्थियों को किया संबोधित, गुणवत्ता एवं शुद्धता के साथ कार्य संपन्न कराने के दिए निर्देश

अम्बेडकरनगर।

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में फील्ड ट्रेनर्स (Field Trainers) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो स्लॉट में दिनांक 07, 08, 09 अक्टूबर तथा 12, 13 एवं 14 अक्टूबर 2026 को निर्धारित किया गया है।

प्रशिक्षण के प्रथम स्लॉट के अंतिम दिन शुक्रवार को जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनकी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।

विकास योजनाओं के प्रभावी नियोजन का आधार है जनगणना

बर्डपुर ब्लाक में  वीबी - जी राम जी योजना में कथित अनियमितता की शिकायत, जांच की मांग Read More बर्डपुर ब्लाक में  वीबी - जी राम जी योजना में कथित अनियमितता की शिकायत, जांच की मांग

IMG-20261010-WA0024

ओवरस्पीडिंग पर कानपुर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 112 वाहनों पर कार्रवाई Read More ओवरस्पीडिंग पर कानपुर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 112 वाहनों पर कार्रवाई

जिलाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश एवं प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास और भविष्य की नीतियों के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। जनगणना से प्राप्त सटीक आंकड़ों के आधार पर ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की प्रभावी रूपरेखा तैयार की जाती है। उन्होंने सभी फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण गंभीरता एवं पूर्ण समर्पण के साथ प्राप्त करने के निर्देश दिए।

राज भवन तिलोई में उमड़ा सनातन आस्था का जनसैलाब  Read More राज भवन तिलोई में उमड़ा सनातन आस्था का जनसैलाब 

डिजिटल माध्यमों से सटीक आंकड़ों का संकलन सुनिश्चित करें

डीएम ने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत सभी फील्ड ट्रेनर्स अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों (Enumerators) एवं पर्यवेक्षकों (Supervisors) को निर्धारित प्रक्रिया और डिजिटल माध्यमों के उपयोग के संबंध में समुचित प्रशिक्षण प्रदान करें, ताकि जनगणना कार्य में आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक कुल 60 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जा चुका है। शेष 28 फील्ड ट्रेनर्स को 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले द्वितीय स्लॉट में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मास्टर ट्रेनर्स सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रथम स्लॉट में प्रशिक्षित 60 फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें