पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े की तैयारियां तेज

टूण्डला में भाजपा शिविर कार्यालय पर हुई बैठक, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार

विवेक शर्मा Picture
Published On

विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला 

टूण्डला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा एवं जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारियों को लेकर टूण्डला स्थित भाजपा शिविर कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था।

बैठक में बताया गया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार की गई है। इसमें ‘सेवा पखवाड़ा’, जनसंपर्क यात्रा और ‘आशीर्वाद का दीया’ जैसे कार्यक्रम शामिल किए गए हैं।

रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान पर रहेगा जोर

बैठक में बताया गया कि जिले के साथ-साथ विधानसभा स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा अस्पतालों, स्कूलों, रेलवे स्टेशनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाने की योजना बनाई गई है।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियों में सहभागिता करते हुए जनसंपर्क एवं सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।

आवारा सांड के हमले में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम Read More आवारा सांड के हमले में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

बैठक में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, चेयरमैन भंवर सिंह ठेकेदार, जिला महामंत्री आकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर शर्मा, जिला मंत्री पवन चक, दिनेश गुप्ता, जिला सह संयोजक सोशल मीडिया सचिन जैन, नगर अध्यक्ष टूण्डला आजाद जैन, मंडल अध्यक्ष नगला बीच अजित कुशवाह, संदीप जैन, महेश माहौर, राम कुशवाह, अमरपाल, राजन सिंह निषाद, गिरवर निषाद, जुबिन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

बाल विवाह की कोशिश पर चाइल्ड हेल्पलाइन का त्वरित एक्शन, दो नाबालिगों का रेस्क्यू Read More बाल विवाह की कोशिश पर चाइल्ड हेल्पलाइन का त्वरित एक्शन, दो नाबालिगों का रेस्क्यू

बैठक में सेवा कार्यक्रमों की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक चर्चा की गई।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की स्नातक एनईपी चार वर्षीय पाठ्यक्रम की परीक्षाएं 1 दिसंबर से होंगी प्रारंभ Read More सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की स्नातक एनईपी चार वर्षीय पाठ्यक्रम की परीक्षाएं 1 दिसंबर से होंगी प्रारंभ

Post Comments

Comments