फीचर्ड
राजनीति
गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा का हुआ आगमन
श्रमिक बस्ती, नैनी स्थित मानस गणपति पार्क में सात दिवसीय विशाल यमुनापार सांस्कृतिक गणपति महोत्सव के बैनर तले सोमवार को गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा का आगमन हुआ।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी,प्रयागराज।
श्रमिक बस्ती, नैनी स्थित मानस गणपति पार्क में सात दिवसीय विशाल यमुनापार सांस्कृतिक गणपति महोत्सव के बैनर तले सोमवार को गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा का आगमन हुआ।
गणपति बप्पा की अगवानी में बप्पा के भक्त पुरुष, महिलाएं, बच्चे सब झूम कर नाचे।विद्वान आचार्य पंडित संजय व्यास ने वेद मंत्रों के माध्यम से गणपति बप्पा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। यजमान की भूमिका संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता महेश मधुकर मंगरुलकर, सह संयोजक रवि करण सिंह, अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, महामंत्री बालकृष्ण मिश्र ने निभाई।कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से आर के शुक्ला, उषा पाण्डेय, ज्योति मंगरूलकर, रेखा श्रीवास्तव, आनंद सिंह, अनुराग शर्मा, सोनू चौहान, सौरभ मिश्र आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी आरके शुक्ला ने दी।
swatantra prabhat prayagraj news uttar pradesh news religious event ganesh chaturthi Ganpati Sthapana naini prayagraj Hindu Festival Yamunapar News Vedic Mantras Devotees Celebration Cultural Festival Ganpati Mahotsav Ganesh Festival Yamunapar Cultural Ganpati Mahotsav Ganpati Bappa Ganpati Pran Pratishtha Naini Ganpati Festival Mans Ganpati Park Shramik Basti Naini Ganpati Celebration Ganpati Puja Prayagraj Religious Events Ganpati Procession Seven Day Ganpati Mahotsav


Comments