कानपुर आरटीओ में पुलिस का छापा, 22 दलाल गिरफ्तार, ड्रोन से की जा रही थी निगरानी
आरटीओ में मिल रहीं भ्रष्टाचार की शिकायतों पर हुई कार्यवाही
कानपुर। कानपुर आरटीओ में दलाली और भ्रष्टाचार की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सोमवार को एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच टीम और जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने आरटीओ कार्यालय के अंदर बड़ी छापेमारी की। बताया जा रहा है कि इस छापेमारी में 22 दलाल पकड़े गए हैं।
कार्यवाही एसडीएम सदर अभिनव सिंह और एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में की गई। छापेमारी से पहले ड्रोन कैमरे से पूरे परिसर की निगरानी की गई। करीब 50–60 पुलिसकर्मियों ने आरटीओ परिसर को घेरते हुए दोनों गेट बंद कर आवाजाही रोक दी। अचानक हुई कार्रवाई से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरटीओ परिसर के दोनों गेट बंद कर दिए और किसी को भी वाहर नहीं निकलने दिया गया।
पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। प्रशासन की इस कार्रवाई में 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई का उद्देश्य आरटीओ में कथित दलाली और भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच करना बताया गया है।
uttar pradesh swatantra prabhat Sdm Sadar corruption भ्रष्टाचार स्वतंत्र प्रभात दलाल उत्तर प्रदेश rto office छापेमारी जिला प्रशासन kanpur kanpur police crime branch RTO district administration कानपुर Major action Police Action पुलिस कार्रवाई Raid ड्रोन निगरानी कानपुर पुलिस बड़ी कार्रवाई Drone Surveillance Anti Corruption Action आरटीओ कानपुर आरटीओ दलाली क्राइम ब्रांच Brokers हिरासत Detained एडीसीपी क्राइम ADCP Crime एसडीएम सदर आरटीओ छापा RTO Raid भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई


Comments