किशोरियों को दिया गया स्वरक्षा एवं महिला अधिकारों संबंधी प्रशिक्षण

लैंगिक संवेदनशीलता, आत्मरक्षा एवं सुरक्षा उपायों के प्रति किया गया जागरूक

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग के हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्डलाइन एवं हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को महिला संकुल कार्यालय, बिल्ली मारकुंडी, ओबरा, विकासखंड चोपन में किशोरियों के लिए जागरूकता एवं स्वरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में किशोरियों को लैंगिक संवेदनशीलता, आत्मरक्षा के प्रभावी उपाय, आत्मविश्वास में वृद्धि, नेतृत्व क्षमता का विकास एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम (POSH Act) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के प्रति भी जागरूक किया गया।

दिव्यांगजनों की तिरंगा यात्रा को मुख्य अतिथि दीपक मौर्या ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना Read More दिव्यांगजनों की तिरंगा यात्रा को मुख्य अतिथि दीपक मौर्या ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, बालिकाओं के साथ होने वाले लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी असहज अथवा संदिग्ध परिस्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के उपाय बताए गए। बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

उफनती बिछयारी नदी में डूबे बालक और बचाने गए युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं Read More उफनती बिछयारी नदी में डूबे बालक और बचाने गए युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं

बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। योजनाओं से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।

लाल बंगला में कपड़े के शोरुम में लगी आग, आग से लाखों का माल जल कर हुआ राख  Read More लाल बंगला में कपड़े के शोरुम में लगी आग, आग से लाखों का माल जल कर हुआ राख 

किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आवश्यकता होने पर बालिकाओं को 181, 1098, 112, 102, 1090 एवं 1076 हेल्पलाइन नंबरों तथा संबंधित विभागीय सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट साधना मिश्रा, परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह, केस वर्कर सीमा शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर सफरुद्दीन सहित संबंधित टीम के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आत्मरक्षा एवं महिला अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें