कांग्रेस सेवा दल ने शहीद राजगुरु की जयंती पर दी श्रद्धांजलि अर्पित की 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  
 
नैनी, प्रयागराज।

कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के साथ फांसी चढ़ने वाले अमर बलिदानी शहीद शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर उनके छाया चित्र पर फूल माला चढ़ाकर  श्रद्धांजलि अर्पित की।सोमवार को नैनी क्षेत्र के डांडी स्थित कार्यालय में आयोजित सभा में 23 मार्च 1931 को भगत सिंह और सुखदेव के साथ फांसी के फंदे को चूमने वाले शहीद राजगुरु को याद किया गया।
 
कांग्रेस सेवा दल के शहर मुख्य संगठक अभिनीत कुशवाहा ने बताया कि महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु 1924-25 से 1927 के मध्य तक कांग्रेस सेवा दल, जो तब हिंदुस्तानी सेवा दल के नाम से जाना जाता था, में डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्दिकर के प्रभाव में सक्रिय रहे। इसके बाद 1928 में चंद्रशेखर आजाद के निवेदन और हार्दिकर की अनुमति से वे हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन से जुड़ गए।जिला मुख्य संगठक अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि राजगुरु में राष्ट्र के लिए पहले जान देने को लेकर भगत सिंह से हमेशा प्रतिस्पर्धा रही।
 
कांग्रेस सेवा दल की ट्रेनिंग के कारण राजगुरु ज्यादा फुर्तीले और बेहतर निशानेबाज थे, वहीं भगत सिंह शारीरिक रूप से अधिक मजबूत और बेहतर पहलवान थे।इस दौरान शहर उपाध्यक्ष अनुज यादव, गुलरेज हैदर, जिला उपाध्यक्ष भास्कर सिंह, मनोज कुमार पटेल, अवनीश यादव, सावन पाल, अमित द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार