बीमा योजनाओं ने दिया परिवार को आर्थिक सहारा, मृतक की पत्नी को मिले ₹4 लाख

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं सुरक्षा बीमा योजना के तहत यूनियन बैंक ने दिलाया लाभ, आरती देवी को मिली ₹4 लाख की राशि

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर/ सोनभद्र-

डोरहर निवासी स्वर्गीय धर्म कुमार के निधन के बाद प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत उनके परिवार को कुल चार लाख रुपये की बीमा राशि का लाभ मिला। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, रिहंद नगर शाखा की ओर से मृतक की पत्नी आरती देवी को बीमा राशि प्रदान की गई।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत ₹2 लाख तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत ₹2 लाख, इस प्रकार कुल ₹4 लाख की राशि परिवार को उपलब्ध कराई गई। आर्थिक संकट के समय मिली इस सहायता से परिवार को बड़ी राहत मिली।

Read More नन्द बाबा दुग्ध मिशन अन्तर्गत मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना 2026-27 की ई–लॉटरी

बैंक अधिकारियों ने बताया कि दोनों योजनाएं कम प्रीमियम में परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि पात्र नागरिक इन योजनाओं से जुड़कर अपने परिवार को भविष्य में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करें।बीमा राशि मिलने पर परिजनों ने बैंक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बांसी में फायर स्टेशन और औद्योगिक क्षेत्र की मांग तेज Read More बांसी में फायर स्टेशन और औद्योगिक क्षेत्र की मांग तेज

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें