मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, सिर धड़ से हुआ अलग

एनटीपीसी रिहंद प्रबंधन से उठी उम्मीदें—क्या मृतक परिवार को मिलेगा आर्थिक सहायता और रोजगार?

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर /सोनभद्र-

क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते सभी नदी-नाले उफान पर हैं।रजमिलान स्थित बिछयारी नदी में मंगलवार को डूबे 10 वर्षीय बालक और उसे बचाने गए 45 वर्षीय युवक का बुधवार को भी कोई सुराग नहीं लग सका। दिनभर बाढ़ राहत दल और स्थानीय गोताखोरों की टीमें नाव व सुरक्षा उपकरणों के साथ नदी के तेज बहाव में तलाश करती रहीं, लेकिन शाम तक दोनों का पता नहीं चल पाया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को रजमिलान गांव के तीन बच्चे बिछयारी नदी किनारे खेल रहे थे।इसी दौरान तीनों एक लकड़ी के सहारे पानी में तैरने लगे और गहरे पानी में चले गए। अचानक संतुलन बिगड़ने से लल्लू (10) पुत्र मनराज की लकड़ी पलट गई और वह डूबने लगा। साथ मौजूद दो अन्य बच्चे किसी तरह सुरक्षित किनारे पहुंचे और शोर मचाने लगे।बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पास के खेत में काम कर रहे राजकुमार (45) पुत्र बहादुर तुरंत नदी की ओर दौड़े। मासूम को डूबता देख राजकुमार ने बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी।

हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर बस्ती भाजपा में उत्साह, जिला कार्यालय पर मनाया जश्न Read More हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर बस्ती भाजपा में उत्साह, जिला कार्यालय पर मनाया जश्न

हालांकि, नदी के तेज बहाव और जलस्तर अधिक होने के कारण वह भी पानी में बह गए और लापता हो गए।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तुरंत स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई,लेकिन अंधेरा व तेज बहाव होने के कारण मंगलवार रात अभियान रोकना पड़ा।बुधवार सुबह से ही बाढ़ राहत दल और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने पानी के तेज प्रवाह के बीच सघन तलाशी अभियान चलाया, मगर दोनों का कोई पता नहीं चल सका।

बहिन की हत्या कर एक्सीडेंट की एफआईआर  Read More बहिन की हत्या कर एक्सीडेंट की एफआईआर 

रेस्क्यू टीम लगातार नदी के निचले इलाकों में दोनों की तलाश कर रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पानी का बहाव बहुत तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी परेशानी हो रही है पूरा प्रयास किया जा रहा है।

बीमा योजनाओं ने दिया परिवार को आर्थिक सहारा, मृतक की पत्नी को मिले ₹4 लाख Read More बीमा योजनाओं ने दिया परिवार को आर्थिक सहारा, मृतक की पत्नी को मिले ₹4 लाख

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें