सनबीम विद्यालय में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं पीएम राहत योजना के प्रति किया गया जागरूक

यातायात पुलिस टीम ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात संकेतों के पालन के लिए किया प्रेरित

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आज दिनांक 22.08.2026 को क्षेत्राधिकारी यातायात सुधीर सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक यातायात नरेन्द्र सिंह एवं उपनिरीक्षक यातायात तीरथ लाल द्वारा सनबीम विद्यालय, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, यातायात संकेतों एवं सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पीएम राहत योजना के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए सड़क दुर्घटनाओं से बचाव एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Read More 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले लाभार्थियों की पेंशन जल्द होगी जारी

यातायात पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने तथा सड़क पर सावधानीपूर्वक आवागमन करने के लिए जागरूक किया गया।

प्रयागराज मण्डल में एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत स्टाल के लिए दिव्यांगजनों को मिलेगी प्राथमिकता। Read More प्रयागराज मण्डल में एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत स्टाल के लिए दिव्यांगजनों को मिलेगी प्राथमिकता।

इस दौरान यातायात पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

घरेलू विवाद के बाद 45 वर्षीय व्यक्ति ने जामुन के पेड़ से फांसी लगाकर दी जान। Read More घरेलू विवाद के बाद 45 वर्षीय व्यक्ति ने जामुन के पेड़ से फांसी लगाकर दी जान।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें