विण्ढमगंज पुलिस ने महिला सम्बन्धी अपराध में 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ,भेजा न्यायालय
जनपद पुलिस अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा महिला सम्बन्धी अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के कटीवद्ध
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा महिला सम्बन्धी अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में थाना विण्ढ़मगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-109/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित 03 अभियुक्त क्रमश :-
समशाद अंसारी उर्फ समशाद अली पुत्र जसमुद्दीन अंसारी उर्फ अजमुद्दीन, उम्र करीब 30 वर्ष, जसमुद्दीन अंसारी उर्फ अजमुद्दीन पुत्र स्व0 अब्दुल रउफ, उम्र करीब 51 वर्ष, तसलीमा बीबी उर्फ तस्लीमा पत्नी जसमुद्दीन अंसारी उर्फ अजमुद्दीन, उम्र करीब 46 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम हुमेलदोहर, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र को दिनांक 19.08.2026 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रामधनी सिंह, थाना विण्ढमगंज, , म0का0 प्राची सरोज सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।


Comments