हाईवे किनारे खड़े 217 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही 

सुगम यातायात योजना (RTC) के अंतर्गत दिनांक 25.08.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में टीएसआई सत्येंद्र पाल द्वारा The Ganges World School,

Swatantra Prabhat Picture
Published On

कानपुर। सुगम यातायात योजना (RTC) के अंतर्गत दिनांक 25.08.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में टीएसआई सत्येंद्र पाल द्वारा The Ganges World School, जाजमऊ कानपुर में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
 
 
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षित यातायात, सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता (राहवीर योजना) के सम्बन्ध में जानकारी दी गई तथा जागरूकता सम्बन्धी पंपलेट वितरित किए गए। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कानपुर नगर के प्रमुख हाई-वे पर विशेष
 
अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान संबंधित जोन के यातायात निरीक्षकों एवं सीसी टीम प्रभारियों द्वारा हाईवे के किनारे अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने, निर्धारित पार्किंग स्थलों
 
काही उपयोग करने, वाहन खराबी की स्थिति में आवश्यक सुरक्षा संकेतक (रिफ्लेक्टर, ट्रायंगल, पार्किंग लाइट आदि) लगाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के संबंध में जागरूक एवं निर्देशित किया गया ।
 
इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 217 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन
अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई । यातायात पुलिस कानपुर नगर द्वारा आमजन व वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें, हाईवे अथवा मुख्य मार्गों के किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें तथा सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने
 
में यातायात पुलिस का सहयोग करें।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें