दिव्यांगजनों की तिरंगा यात्रा को मुख्य अतिथि दीपक मौर्या ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से वातावरण देशभक्तिमय हो गया
सिद्धार्थनगर। पेट्रोल पंप तिराहा सिद्धार्थनगर में दिव्यांग सेवा संस्थान ट्रस्ट, सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने दिव्यांगजनों की यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक मौर्य ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देशभक्ति एवं सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। तिरंगा यात्रा में दिव्यांगजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से वातावरण देशभक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी रमेश मणि त्रिपाठी, पंकज जायसवाल, जिला कार्यालय मंत्री अनुराग श्रीवास्तव सहित दिव्यांग सेवा संस्थान ट्रस्ट के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे।
swatantra prabhat siddharthnagar news सिद्धार्थनगर समाचार सामाजिक समरसता सामाजिक एकता देशभक्ति कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता दीपक मौर्य सिद्धार्थनगर तिरंगा यात्रा वंदे मातरम् दिव्यांगजनों की तिरंगा यात्रा दिव्यांग सेवा संस्थान ट्रस्ट तिरंगा यात्रा आयोजन दिव्यांगजन सहभागिता भारत माता जयकारे Tricolor Yatra Disability Welfare


Comments