जलभराव से परेशान लोगों ने नगर निगम के जल संस्थान कार्यालय का किया घेराव
नेता घनश्याम जायसवाल के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय और जल निगम कार्यालय का घेराव किया
नैनी, प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। यमुनानगर गली, स्टेशन रोड, राम जानकी मंदिर गली, गुड्डू गैरेज गली, नैनी बाजार समेत विभिन्न इलाकों में जलभराव की समस्या से परेशान सैकड़ों लोगों ने पार्षद राकेश जायसवाल एवं व्यापारी नेता घनश्याम जायसवाल के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय और जल निगम कार्यालय का घेराव किया।
इस दौरान आक्रोशित स्थानीय लोगों ने नगर निगम कार्यालय एवं जल संस्थान में तालाबंदी भी की। लोगों का कहना था कि जलभराव के कारण आम नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग समस्या के स्थायी समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।स्थानीय लोगों ने जोनल अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी को अपने साथ लेकर जलभराव वाले विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कराया और मौके की स्थिति से अवगत कराया। लोगों ने मांग की कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराकर जलभराव की समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान कराया जाए।
घेराव के दौरान पार्षद राकेश जायसवाल, व्यापारी नेता घनश्याम जायसवाल, राजीव वर्मा गुड्डू, राकेश विश्वकर्मा, गुलफाम, राकेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं महिलाएं मौजूद रहीं। जानकार लोगों का कहना है यहां का नगर प्रमुख को पार्टी किराजनीती से फुर्सल नहीं चुनाव विधान सभा में टिकट की दावेदारी में दिन रात गुना गणित में लगे रहते है जिससे जनसमस्याओं के प्रति उनका धन नहीं जाता और निगम के कर्मचारी अधिकारी वे लगाम हो गए है तो जन समस्या क्यों सुने
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात naini prayagraj Local Residents Protest Prayagraj Local News Prayagraj Municipal Corporation Drainage Issue public protest Ghanshyam Jaiswal Water Drainage Waterlogging Rakesh Jaiswal Station Road Naini Jal Sansthan Naini waterlogging problem municipal office protest civic problem Naini market urban waterlogging


Comments