झमाझम बारिश से किसान मगन, व्यवस्था बदहाल
सोमवार की आधी रात से शुरू हुई झमाझम बारिश के चलते मंगलवार को सार्वजनिक संस्थानों में कामकाज प्रभावित हुआ दिखाई पड़ा।तहसील में बारिश का पानी पूरा भर गया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
लालगंज, प्रतापगढ़।
सोमवार की आधी रात से शुरू हुई झमाझम बारिश के चलते मंगलवार को सार्वजनिक संस्थानों में कामकाज प्रभावित हुआ दिखाई पड़ा।तहसील में बारिश का पानी पूरा भर गया।
मंगलवार को दिन में भी सुबह से शाम तक बारिश का सिलसिला रूक रूक कर जारी रहा। तहसील परिसर में जलभराव के कारण लोगों को अदालतों तक पहुंचने में मशक्कत उठाना पड़ा। समस्या को लेकर परेशान वकीलों ने न्यायिक कामकाज से विरत रहने का प्रस्ताव सौंपा।
वहीं नगर पंचायत के नेताजीपुरम में भी कई स्थानों पर जलभराव से लोग परेशान दिखे। कोतवाली परिसर में भी जलजमाव की स्थिति फरियादियों के लिए तकलीफदेह देखी गयी।
सीएचसी परिसर में भी बारिश का पानी मरीजों के साथ आये तीमारदारों के लिए भी परेशानी लिए हुए देखा गया। बारिश के बीच बाबा घुइसरनाथ धाम के दर्शनार्थियों व जल चढ़ाने निकले भक्तों को भी कई जगह रूकने की विवशता देखी गयी। हालांकि बारिश पर भगवान के भक्तों की आस्था भारी पड़ी दिखी। श्रावण मास के साथ मंगलवार के परम्परागत मेले को लेकर धाम में शिवभक्तों का जमावड़ा दिन भर बना रहा। वहीं सई नदी का जलस्तर भी अब और बढ़ने लगा है। सार्वजनिक संस्थानों में कई जगह सोख्ता टैंक का निर्माण भी जारी है। इसके बावजूद इन संस्थानों में जलभराव एक बड़ी समस्या बनी हुई है।
uttar pradesh Pratapgarh nagar panchayat pratapgarh news local news uttar pradesh news kotwali CHC police station monsoon rain monsoon Lawyers heavy rainfall lalganj news Devotees Lalganj Community Health Centre Waterlogging Problem Rainwater Drainage Public Infrastructure Waterlogging Tehsil Shravan Month Rising Water Level Shiv devotees Waterlogging in Public Institutions Tehsil Campus Court Work Netajipuram Patients Baba Ghughuisarnath Dham Traditional Fair Sai River


Comments