अधिवक्ताओं के लिए लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप, स्वास्थ्य जांच के साथ दी डाइट काउंसलिंग
........सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के शिविर में बीपी, शुगर, बीएमआई समेत कई जांचें हुईं, विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सलाह
लखनऊ। सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन, लखनऊ की ओर से मंगलवार को मीराबाई मार्ग स्थित राज्य कर भवन के चतुर्थ तल पर अधिवक्ताओं के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप और हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकीय परामर्श लिया।
दोपहर 2:30 बजे शुरू हुए शिविर में जनरल चेकअप के साथ बीएमआई, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच की गई। मैक्स लैब के सहयोग से कोलेस्ट्रॉल, शुगर, कैल्शियम और यूरिक एसिड में से किसी एक जांच की निःशुल्क सुविधा भी अधिवक्ताओं को दी गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अधिवक्ताओं को वजन नियंत्रित रखने, खानपान पर ध्यान देने और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के संबंध में डाइट काउंसलिंग दी।

एसोसिएशन के महामंत्री रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि मेडिकल कैंप को सफल बनाने में अधिवक्ता राम प्रसाद का विशेष योगदान रहा। उनके प्रयासों से कार्यक्रम व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, मेडिकल टीम और लैब सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सफल जीवन का आधार है। व्यावसायिक व्यस्तताओं के बीच अधिवक्ताओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना चाहिए। एसोसिएशन आगे भी इस तरह के स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
मीडिया समिति के चेयरमैन अधिवक्ता राजीव कुमार त्रिवेदी ने बताया कि वकालत का पेशा तनावपूर्ण और व्यस्तता भरा है, जिसके चलते कई बार अधिवक्ता अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। मेडिकल कैंप का उद्देश्य अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ एक ही स्थान पर चिकित्सा जांच और परामर्श उपलब्ध कराना था। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए आगे भी प्रयास जारी रखेगा।
swatantra prabhat lucknow news health camp Free Medical Camp स्वास्थ्य जागरूकता स्वस्थ जीवनशैली लखनऊ मेडिकल कैंप अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य शिविर निःशुल्क मेडिकल कैंप सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन अधिवक्ता स्वास्थ्य जांच बीपी शुगर जांच बीएमआई जांच डाइट काउंसलिंग हेल्थ टॉक चिकित्सकीय परामर्श मैक्स लैब राज्य कर भवन लखनऊ वकीलों का स्वास्थ्य Advocate Health Checkup


Comments