नवीनतम
फीचर्ड
भारत
बरसात में कच्चा मकान गिरा, आवास के लिए गरीब परिवार की गुहार
चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे मेहरबान सिंह मजरे ज्योना निवासी शिव मूरत पुत्र स्वर्गीय प्यारे लाल बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
महराजगंज, रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे मेहरबान सिंह मजरे ज्योना निवासी शिव मूरत पुत्र स्वर्गीय प्यारे लाल बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका कच्चा मकान लगातार हो रही बारिश के चलते गिर गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।
शिव मूरत की पत्नी शिल्पी ने बताया कि उनके पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं और वह अपने बच्चों के साथ इसी कच्चे मकान में रह रही थीं। बारिश के दौरान मकान गिर गया, जिससे परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। उन्होंने बताया कि आवास के लिए उनके पति ने कई बार ग्राम प्रधान से भी गुहार लगाई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
शिल्पी का कहना है कि सरकार की ओर से गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का दावा किया जाता है, लेकिन उनका परिवार आज भी पक्के आवास से वंचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसील और ब्लॉक स्तर पर बैठकर कागजी खानापूर्ति कर दी जाती है, जबकि जमीनी स्तर पर गरीब परिवारों की स्थिति देखने कोई अधिकारी नहीं पहुंचता।
मामले में उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम ने दूरभाष पर बताया कि लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते क्षेत्र के कई गांवों में कच्चे मकान और कोठरियां गिर रही हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित हल्का लेखपाल से तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि पीड़ित परिवार को शासन की ओर से अनुमन्य सहायता जल्द से जल्द दिलाई जा सके।
maharajganj swatantra prabhat raebareli raebareli news स्वतंत्र प्रभात ग्राम प्रधान रायबरेली लेखपाल तहसील प्रशासन पीड़ित परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना pm awas yojana महराजगंज tehsil administration उपजिलाधिकारी रायबरेली खबर ग्रामीण क्षेत्र Rural Area गरीब परिवार ब्लॉक प्रशासन सरकारी सहायता Government Assistance Housing Crisis Chandapur Village Pradhan Block Administration Sub Divisional Magistrate सरकारी आवास चंदापुर पूरे मेहरबान सिंह Pure Mehrban Singh कच्चा मकान गिरा Collapsed Mud House बारिश से मकान गिरा House Collapsed Due to Rain Poor Family आवास का संकट Government Housing चंद्र प्रकाश गौतम Chandra Prakash Gautam Revenue Official बारिश का कहर Rain Havoc Affected Family


Comments