तारापीठ में होटल में भीषण आग, सात लोगों की मौत

चार मंजिला होटल में तड़के लगी आग, कई घायल; आग के कारणों की जांच जारी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बीरभूम, स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार तड़के तारापीठ मंदिर के पास स्थित एक चार मंजिला होटल में भीषण आग लग गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय होटल में ठहरे अधिकांश लोग सो रहे थे।

बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब पांच बजे होटल के भूतल से शुरू हुई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुरुआत में अस्पताल की ओर से पांच लोगों की मौत की जानकारी दी गई थी। बाद में पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़कर सात होने की पुष्टि की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार हादसे में अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है।

होटल प्रबंधन ने आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की ओर से आग के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में कुछ श्रद्धालु भी शामिल हैं, जो तारापीठ के प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे।

बांधवगढ़ से भटककर ड्रमंडगंज के जंगल पहुंचे हाथी, गांवों में दहशत का माहौल; वन विभाग की टीम अलर्ट, ग्रामीणों को जंगल से दूर रहने की चेतावनी Read More बांधवगढ़ से भटककर ड्रमंडगंज के जंगल पहुंचे हाथी, गांवों में दहशत का माहौल; वन विभाग की टीम अलर्ट, ग्रामीणों को जंगल से दूर रहने की चेतावनी

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार