सत्य तथा कर्म साधना के संदेश को मजबूती अजगरा महान का ध्येय
अजगरा महान संवाद 2026 को लेकर दूसरे दिन नगर पंचायत कार्यालय सभागार में हुई प्रतियोगिता में सत्य तथा साधना व धर्म पर प्रतिभागियों ने मंथन किया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
लालगंज, प्रतापगढ़।
अजगरा महान संवाद 2026 को लेकर दूसरे दिन नगर पंचायत कार्यालय सभागार में हुई प्रतियोगिता में सत्य तथा साधना व धर्म पर प्रतिभागियों ने मंथन किया। डीएम अभिषेक पाण्डेय के निर्देशन में हुए मंथन में विचार रखते हुए प्रतिभागियो ने निश्चल सत्य तथा कर्म की साधना को जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया।
पूर्व प्रधानाचार्य डॉ0 शक्तिधरनाथ पाण्डेय ने यक्ष प्रश्नों को आज के संदर्भ में नीति और नैतिकता के रूप में परिभाषित किया। प्रतिभागी प्रांजल शुक्ला, अनिल महेश, दीपू पासी, अनूप दुबे, संतोष पाण्डेय, सिद्धार्थ यादव, शुभांशु शुक्ला ने आपसी संवाद के जरिए नैतिक जीवन के बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। संयोजन अधिशाषी अधिकारी इन्द्र प्रताप ने किया। निर्णायक मण्डल के राकेश त्रिपाठी, वंदना मिश्रा, शशिबाला, रोशन सिंह, कंचन सिंह, पूनम ने प्रतिभागियों के विचार पर आधारित प्रश्नों के साथ मंथन को आगे बढ़ाया। इस मौके पर अनिकेत दुबे, अरविंद मिश्र, चंदन पाण्डेय, विकास तिवारी, रोहित मिश्र, अरविंद तिवारी, कौशिल्या श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, रवि मिश्र, सागर पाण्डेय, विनीत मिश्र आदि रहे।
Pratapgarh nagar panchayat pratapgarh news uttar pradesh news District Magistrate morality lalganj news Moral values Lalganj Roshan Singh Cultural Event Debate Competition Spiritual Practice Abhishek Pandey Truth Ajgara Mahan Samvad 2026 Ajgara Religion Ethics Yaskha Questions Philosophy Life Values Thought Exchange Participants Dr. Shaktidhar Nath Pandey Santosh Dwivedi Indra Pratap Rakesh Tripathi Vandana Mishra Shashibala Kanchan Singh Poonam Social Values


Comments