नवीनतम
फीचर्ड
भारत
महिला आयोग की सदस्य ने पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्याएं, मेडिकल कालेज में प्रशिक्षु विद्यार्थियों से किया संवाद
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
प्रतापगढ़।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने जनपद में विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर महिलाओं एवं बच्चों से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर भुलियापुर में पीड़ित महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान सांगीपुर निवासी पीड़िता काजल गौड़ ने अपने चाचा राकेश कुमार एवं प्रेमी पंकज से संबंधित मामले की जानकारी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सेंटर पर रह रही पीड़िता को पर्याप्त मात्रा में पोषाहार उपलब्ध न होने की बात सामने आई। इस पर महिला आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारी को पोषाहार की मात्रा एवं गुणवत्ता निर्धारित मानक के अनुसार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।इसके बाद प्रतिभा कुशवाहा ने प्राथमिक विद्यालय दहिलामऊ पहुंचकर दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई तथा तीन बच्चों का अन्नप्राशन कराया।
महिला आयोग की सदस्य ने डॉ. सोनेलाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षु विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके प्रशिक्षण और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को चिकित्सा सेवा के दायित्वों का निर्वहन सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सोमनाथ, सहायक प्रोफेसर डॉ. मंजूषा नाथ, उप-प्राचार्य डॉ. रश्मि यादव, सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ऋचा पांडेय सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके बाद महिला आयोग की सदस्य ने क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी सभागार में सदर तहसील क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी रन बहादुर वर्मा, विधायक सदर प्रतिनिधि अरुण कुमार मौर्य सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
uttar pradesh Pratapgarh Pregnant women pratapgarh news uttar pradesh news medical education women empowerment nutrition women safety Uttar Pradesh State Women Commission government schemes Rural Development Child Welfare Social Welfare Women Protection Victim Support Healthcare Women and Child Development Skill Training Afeem Kothi Women Commission Pratibha Kushwaha One Stop Centre Bhuliyapur Annaprashan Primary School Dahilamau Dr. Sonelal Patel Autonomous State Medical College Medical Students Women Self Help Groups Training Certificates Women Empowerment Programs


Comments