नवीनतम
फीचर्ड
भारत
अपर पुलिस अधीक्षक, अपरजिलाधिकारी, एवं उपजिलाधिकारी द्वारा चकवा महावीर मेले का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
आज दिनांक 25.08.2026 को शुभम अग्रवाल , अपर पुलिस अधीक्षक भदोही शुभांगी शुक्ला अपर जिला मजिस्ट्रेट भदोही एवं अरुण दीक्षित, उप जिलाधिकारी द्वारा थाना ज्ञानपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित चकवा महावीर मंदिर परिसर में आयोजित सुप्रसिद्ध चकवा महावीर मेले का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा मेला परिसर, प्रमुख प्रवेश एवं निकास मार्गों, श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले स्थानों तथा विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस बल का निरीक्षण किया गया। साथ ही मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु किए गए प्रबंधों की जानकारी ली गई।अधिकारियों द्वारा ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, भीड़ को व्यवस्थित रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।साथ ही मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भीड़ नियंत्रण, आवश्यकतानुसार त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने तथा किसी भी परिस्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
अधिकारियों द्वारा मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस बल को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक स्थिति पर सतर्क दृष्टि रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
भदोही पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा चकवा महावीर मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों के साथ लगातार सतर्कता बरती जा रही है।
Bhadohi भदोही सुरक्षा व्यवस्था भदोही पुलिस bhadohi police Gyanpur Law and order security arrangements traffic management police administration ज्ञानपुर कानून व्यवस्था श्रद्धालु Devotees यातायात व्यवस्था पुलिस प्रशासन Crowd Control भीड़ नियंत्रण चकवा महावीर मेला Chakva Mahavir Mela मेले की सुरक्षा Mela Security चकवा महावीर मंदिर Chakva Mahavir Temple


Comments