कच्ची सड़क के डामरीकरण की मांग, आज धरना देगा किसान संगठन

...….गांव-गांव पहुंचकर किसानों ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों ने आंदोलन को समर्थन देने का दिया भरोसा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नगराम, लखनऊ। कुबहरा सामुदायिक मिलन केंद्र तक जाने वाले कच्चे मार्ग के डामरीकरण की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन बुधवार को धरना-प्रदर्शन करेगा। धरने को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाया और ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की।

प्रचार वाहन के जरिए संगठन के पदाधिकारी माइक से ग्रामीणों को आंदोलन की जानकारी देते हुए समेसी चौराहा, रामबक्स खेड़ा, भवानी खेड़ा, रसूलपुर, कलंदर खेड़ा, मोहली, अकंताखेड़ा, कमलापुर, विचिलखा, धोबैया, सीफतनगर और कुसभिटा समेत कई गांवों में पहुंचे। प्रचार वाहन के पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। पदाधिकारियों ने बताया कि कुबहरा सामुदायिक मिलन केंद्र तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से कच्चा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान मार्ग की हालत और खराब हो जाती है। इससे किसानों, विद्यार्थियों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क का डामरीकरण शुरू होने तक आंदोलन में संगठन के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

संगठन के प्रदेश महासचिव दिनेश यादव ने कहा कि सड़क की समस्या को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों को एकजुट किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से बुधवार को कुबहरा सामुदायिक मिलन केंद्र पर होने वाले धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान में मंडल महामंत्री हरिपाल सिंह, जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार यादव व रामपाल राजपूत, गांव अध्यक्ष केशव लोधी, दुर्गेश कुमार, रामकुमार, प्रधान पति प्रभादीन, शिवदेवी सहित संगठन के पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें