पत्रकार से मोबाइल व नकदी छीनने का प्रयास, शोर मचाने पर बदमाश फरार

नैनी कोतवाली क्षेत्र के अरैल स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर के पास बुधवार रात लगभग 10 बजे पत्रकार राहुल जायसवाल से मोबाइल और नकदी छीनने का प्रयास किया गया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
नैनी,प्रयागराज। 
 
नैनी कोतवाली क्षेत्र के अरैल स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर के पास बुधवार रात लगभग 10 बजे पत्रकार राहुल जायसवाल से मोबाइल और नकदी छीनने का प्रयास किया गया। हालांकि उनकी सतर्कता और साहस के चलते बदमाश अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, पत्रकार राहुल किसी  खबर के सिलसिले में  अरैल स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर गए थे। लौटते समय रास्ते में स्कूटी सवार दो युवकों ने उन्हें रोककर मोबाइल और पैसे छीनने का प्रयास किया। इस दौरान राहुल जायसवाल ने तत्काल शोर मचा दिया, जिससे आसपास हलचल होने लगी। 
 
खुद को घिरता देख दोनों बदमाश स्कूटी से मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना तत्काल नैनी थाना प्रभारी निरीक्षक को दी गई। सूचना मिलते ही नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की, लेकिन तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे।पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता का माहौल है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें