नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
जिला वृक्षारोपण,पर्यावरण, गंगा समिति की बैठक सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न
समीक्षा बैठक में पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता पर जोर
भदोही- जिलाधिकारी शैलेष कुमार के मार्गदर्शन में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोबिन्द शुक्ल की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति,गंगा समिति, प्रदूषण ,पर्यावरण के कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जब पर्यावरण सुरक्षित होगा, तभी हम लोग भी सुरक्षित होंगे, जो पेड़ लगाये गये है उन पेड़ों का बचाव का प्रयास हम करेंगे संकल्प लें। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण करने हेतु दिए गए प्रारूप में डाटा फीड कर उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया। पौधों के रखरखाव एवं अन्य बिंदुओं पर बल दिया गया।
जिला पर्यावरण समिति के अंतर्गत जनपद में उत्पन्न हो रहे गीला कचरा के उपचार हेतु उपलब्ध वेट कंपोस्टिंग पिट की कार्यात्मक स्थिति की समीक्षा की गई। जनपद में उत्पन्न हो रहे प्लास्टिक अपशिष्टों को रिसायकल एवं प्रबन्धन (सड़क निर्माण, ऊर्जा निर्माण इत्यादि में) हेतु की जा रही कार्यवाही की गयी।समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में ठोस अपशिष्ट ट्रांसफर स्टेशन, डम्पिंग साईट क्षमता एवं कार्यात्मक स्थिति की अद्यतन रिपोर्ट पर बल दिया गया। जनपद में उत्पन्न हो रहे कन्स्ट्रक्शन एण्ड डिमालिशन वेस्ट के उचित निस्तारण एवं प्रबन्धन हेतु की जा रही कार्यवाही की गयी।जनपद में उत्पन्न हो रहे ठोस अपशिष्ट के उपचार एवं वैज्ञानिक प्रबन्धन (वेस्ट टू कम्पोस्ट एवं वेस्ट टू एनर्जी) हेतु की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की गयी।
जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन अधिनियम 2016 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के फण्टलाईन स्टाफ के कार्यात्मक क्षमता की अभिवृद्धि हेतु किये जा रहे कार्यक्रमों पर जोर दिया गया। जनपद में प्रवाहित हो रहे नालों की टैपिंग हेतु की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की गयी। जिला गंगा समिति के अन्तर्गत गंगा किनारे स्थित शव दाह गृह का संचालन विद्युत से किया जाय जिससे नदियों को प्रदूषित होने से बचाया जा सकें। गंगा ग्रामों में किसानो को जैविक खेती हेतु प्रेरित किया जाय तथा रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति आम जनमानस में जन जागरूकता हेतु अभियान चलाया जाय।
जनपद में संचालित समस्त डाईंग प्लान्ट से निसृत हो रहें तरल अपशिष्ट की गुणवत्ता की जांच की जाय साथ ही गुणवत्ता मानक अनुरूप न होने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जायें।मुख्य विकास अधिकारी बाल गोबिन्द शुक्ल ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पे बढ़ते खतरे के जनपदवासियों को जागरूक करते हुए सीडीओ ने जनपदवासियों से कपड़े वाले थैले या बायोडिग्रेबल थैले में समान लेने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी विवेक यादव, एसीएमओ डॉ ओपी शुक्ला, डीआईओ डॉ पंकज कुमार एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण, संभ्रांत नागरिकगण उपस्थित रहे।
Bhadohi News uttar pradesh news hindi जिलाधिकारी शैलेष कुमार भदोही न्यूज सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल पर्यावरण समीक्षा बैठक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन वेट कंपोस्टिंग पिट सिंगल यूज प्लास्टिक जागरूकता गंगा ग्राम जैविक खेती Plantation Committee Meeting भदोही कलेक्ट्रेट बैठक वृक्षारोपण समिति भदोही गंगा समिति बैठक वेस्ट टू एनर्जी भदोही डाईंग प्लांट जांच प्रदूषण नियंत्रण भदोही Environment Meeting Bhadohi Ganga Committee UP Waste Management News


Comments