बरही से दिल्ली रैली के लिए बड़ा जुटान, कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो से की मुलाकात
On
रांची/बरही,
झारखंड
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के बरही विधानसभा प्रभारी एवं प्रमुख नेता दीपक गुप्ता ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में मुलाकात की। बैठक में बरही विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, ब्लॉक-पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और स्थानीय प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
सबसे अहम मुद्दा रहा - कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विशाल महारैली। दोनों नेताओं ने बरही विधानसभा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व नेताओं को रैली में भेजने की रणनीति बनाई। प्रदेश अध्यक्ष ने बरही से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
ज्ञात हो कि यह रैली मतदाता सूची में कथित हेराफेरी, लोकतंत्र की रक्षा और संविधान बचाओ के मुद्दे पर आयोजित की जा रही है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष नेता सह न्याय योद्धा राहुल गांधी समेत कांग्रेस के शीर्ष नेता शामिल होंगे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
19 Jan 2026
18 Jan 2026
17 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
18 Jan 2026 18:10:15
नई दिल्ली। भारत-अमेरिका के बीच जारी व्यापारिक तनाव के बीच एक नया कूटनीतिक संकेत सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Comment List