आरेडिका में ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) परिसर में ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
लालगंज (रायबरेली)। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) परिसर में ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों में ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिक आचरण एवं जवाबदेही के प्रति जागरूकता बढ़ाना और भ्रष्टाचार मुक्त कार्य-संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा।
इसी क्रम में आरेडिका के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में ‘रन फॉर इंटीग्रिटी’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें आरेडिका परिसर के निवासियों ने उत्साहपूर्वक एवं बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से सत्यनिष्ठा और ईमानदारी जैसे मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को मुख्य सतर्कता अधिकारी महेश सिंह ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
वहीं, सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, लालगंज में सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य सतर्कता अधिकारी महेश सिंह ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने सभी को दैनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर वाक् प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को महेश सिंह ने पुरस्कृत किया।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सत्यनिष्ठा एवं नैतिक मूल्यों को मजबूत करने, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने तथा भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया।
raebareli news lalganj news लालगंज रायबरेली समाचार #SwatantraPrabhat आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना Modern Coach Factory रायबरेली स्थानीय समाचार आरेडिका जागरूकता कार्यक्रम सत्यनिष्ठा से समृद्धि रन फॉर इंटीग्रिटी महेश सिंह मुख्य सतर्कता अधिकारी भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा कार्यक्रम सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल ईमानदारी और पारदर्शिता नैतिक मूल्यों की जागरूकता वाक् प्रतियोगिता जवाबदेही अभियान सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम Integrity Awareness Programme Run for Integrity Mahesh Singh Anti Corruption Awareness Integrity Pledge Ethical Values


Comments