सुमंगलम् स्थापना दिवस समाारोह
नैनी स्थित सुमंगलम् परिसर, चाड़ी में श्री सुमंगलम् सेवा प्रकल्प के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को सुसंकल्प-2026 समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी,प्रयागराज ।
नैनी स्थित सुमंगलम् परिसर, चाड़ी में श्री सुमंगलम् सेवा प्रकल्प के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को सुसंकल्प-2026 समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सेवा, संस्कार, शिक्षा, राष्ट्रभावना और वंचित बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर देना रहा। इस आयोजन में असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल मुख्य रूप से शामिल हुए। मोबाइल के दुष्प्रभावों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और अतिथियों द्वारा पुष्पार्चन के साथ हुआ।
इस प्रस्तुति में बच्चों के व्यवहार, शिक्षा, पारिवारिक संवाद और सामाजिक जीवन पर तकनीकी के बढ़ते प्रभाव को दर्शाया गया।मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी स्पट किया कि समाज की ताकत ही किसी भी राष्ट्र की असली ताकत होती है। सरकार अपनी संवैधानिक भूमिका निभाती है, लेकिन समाज के जागरूक और संवेदनशील होने से ही सेवा कार्य व्यापक और प्रभावी रूप ले पाते हैं। कहा कि समाज से जुड़कर ही सच्ची सेवा संभव है, जो सोशल सर्विस के मूल सिद्धांतों को मजबूत करती है।असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों के साथ संवाद स्थापित करते हुए शिक्षा, संस्कार और जीवन में सही लक्ष्य निर्धारित करने के महत्व को समझाया। ।
समारोह के दौरान श्री सुमंगलम् सेवा प्रकल्प के संस्थापक अरविन्द श्रीवास्तव और देवयानी के सेवा कार्यों की विशेष रूप से सराहना की गई। संस्थान के संरक्षक एवं राज्यसभा सांसद राधाकान्त ओझा ने कहा कि समाज के वंचित, जरूरतमंद और निराश्रित बच्चों को आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों के भीतर त्याग, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना आवश्यक है।
Naini Prayagraj News सामाजिक सेवा कार्यक्रम नैनी प्रयागराज समाचार शिक्षा और संस्कार social service event #SwatantraPrabhat Community Welfare सुमंगलम् सेवा प्रकल्प सुसंकल्प 2026 समारोह असम राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य अनिल क्षेत्र प्रचारक राधाकान्त ओझा अरविन्द श्रीवास्तव देवयानी सेवा कार्य वंचित बच्चों का विकास राष्ट्रभावना जागरूकता मोबाइल के दुष्प्रभाव बाल विकास कार्यक्रम सुमंगलम् स्थापना दिवस Sumangalam Seva Prakalp Susankalp 2026 Lakshman Acharya Assam Governor Child Development Program Education and Values Digital Impact on Children


Comments