राजनीति
ग्राम पंचायत छरदही में मनरेगा के अंतर्गत तालाब खुदाई एवं सफाई कार्य में संभावित अनियमितता
बस्ती जिले के विकास खंड कुदरहा के अंतर्गत ग्राम पंचायत छरदही में बीबी जी राम जी योजना के माध्यम से उलहवा तालाब की खुदाई एवं सफाई का कार्य लगभग 80 मनरेगा मजदूरों द्वारा कराया जा रहा है।
बस्ती। बस्ती जिले के विकास खंड कुदरहा के अंतर्गत ग्राम पंचायत छरदही में बीबी जी राम जी योजना के माध्यम से उलहवा तालाब की खुदाई एवं सफाई का कार्य लगभग 80 मनरेगा मजदूरों द्वारा कराया जा रहा है। जबकि मौके पर स्थिति यह है कि संबंधित तालाब में पहले से ही पूरी तरह पानी भरा हुआ है। ऐसी स्थिति में तालाब की खुदाई एवं सफाई का कार्य कराए जाने की आवश्यकता, कार्य की उपयोगिता तथा कार्यस्थल की वास्तविक स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।
उक्त प्रकरण के संबंध में तीन दिन के अवकाश के दौरान खंड विकास अधिकारी कुदरहा, तकनीकी सहायक श्री सुरेंद्र सिंह एवं संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी दी गई, ताकि मामले से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा सके और आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
मनरेगा योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना तथा ग्राम पंचायतों में उपयोगी परिसंपत्तियों का निर्माण करना है। इसलिए यह आवश्यक है कि योजना के अंतर्गत कराए जा रहे प्रत्येक कार्य की वास्तविक स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया जाए तथा कार्य की आवश्यकता, स्वीकृत प्राक्कलन, मस्टर रोल में दर्ज मजदूरों की संख्या और मौके पर कराए जा रहे कार्य का सत्यापन किया जाए।
अतः संबंधित अधिकारियों से अनुरोध है कि उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो नियमानुसार जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही सरकारी धन के सदुपयोग एवं मनरेगा योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
basti news Rural Development India MGNREGA Scheme ग्राम पंचायत विकास ग्रामीण विकास समाचार मनरेगा मजदूर तालाब सफाई कार्य #SwatantraPrabhat Pond Excavation MGNREGA Investigation #MGNREGA बस्ती मनरेगा मामला कुदरहा ब्लॉक समाचार छरदही ग्राम पंचायत उलहवा तालाब तालाब खुदाई में अनियमितता का आरोप सरकारी धन के सदुपयोग मनरेगा योजना जांच खंड विकास अधिकारी कुदरहा तकनीकी सहायक सुरेंद्र सिंह मस्टर रोल सत्यापन Kudraha Block Chhardahi Gram Panchayat Pond Cleaning Work Government Funds Transparency


Comments